Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सर्वोकृष्ट छतीसगढ़ इकाई सम्मान डॉ.मुक्ता कौशिक को प्रदान

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@रायपुर:- विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज,उत्तरप्रदेश एवं न्यू आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस महाविद्यालय...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@रायपुर:- विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज,उत्तरप्रदेश एवं न्यू आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस महाविद्यालय(स्वशासी), अहमदनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाराष्ट्र अधिवेशन 26 वां साहित्य सम्मेलन अहमदनगर में सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक को सर्वोकृष्ट राज्य छत्तीसगढ़ इकाई सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता उपाध्ये,उपनिर्देशक,आभियांत्रिकीआकाशवाणी, अहमदनगर एवं विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, एवं सचिव डॉ गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी के कर कमलों से स्मृति चिन्ह, शाल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच पर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.हनुमंत जगताप, संस्थान के महाराष्ट्र प्रभारी डॉ.भरत शेणकर, तथा संस्थान के उपाध्यक्ष श्री आओम प्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति थीं।

डॉ.मुक्ता विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज की छत्तीसगढ़ हिंदी सांसद,छत्तीसगढ़ प्रभारी होने के नाते और संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। इसके अलावा डॉ मुक्ता कौशिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में अनेक सम्मानों से सम्मानित हुई है।डॉ.मुक्ता कौशिक वर्तमान में सह-प्राध्यापक के पद पर ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर छत्तीसगढ़ में पदस्थ है। इस सम्मान के लिए डॉक्टर हरिसिंह पाल, महामंत्री, नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली,श्री कान्हा कौशिक,ग्रेसियस महाविद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष शुक्ला,सह-संचालक श्रीमती भारती शुक्ला प्राचार्य,डॉ.रिया तिवारी, विश्व साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों एवं अनेक साहित्यकार, विद्वानों ने बधाई, शुभकामनाएं दी।

No comments