Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य गोविंद मगर ने रक्तदान कर दिया जागरूकता का सन्देश

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के जन्मदिन एवं श...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. आर एन मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं डी के साहू जिला सचिव के नेतृत्व मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय धमतरी में किया गया।

          जिसमें स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य प्रतिनिधि , किरण पब्लिक स्कूल के संचालन मंडल प्रमुख विद्या किरण शिक्षण अध्यक्ष गोविंद मगर ने अन्य साथियों के साथ रक्तदान कर जागरुकता का परिचय दिया।उन्होंने स्काउट गाइड के उद्देश्य के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि स्काउटिंग का मुख्य ध्येय सेवा ही है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग सतत् रूप से समाज की सेवा के लिए अग्रणी संगठन है।

       इस अवसर पर स्काउट गाइड की जिला उपाध्यक्ष विनिता मगर ने सभी रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जो हाथ सेवा के लिए उठते हैं वह हाथ दुआ मांगने वाले हाथों से ज्यादा पवित्र होते हैं।

          इस पुनीत कार्य के लिए रविंद्रनाथ मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी विनोद पांडेय जिलाध्यक्ष, आलोक जाधव जिला मुख्यायुक्त, उपाध्यक्ष संजय जैन, गणेश साहू, नीरज रणसिंह, अंजली दुबे, नम्रता पाठक, जीवनलाल साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त, नेमलाल गंगेले डीओसी स्काउट, मोहित राम बनपेला सचिव धमतरी, दीनानाथ पांडे, हेमंत कुमार साहू ,टिकेश्वर पांडे, मंजूषा साहू, योगेंद्र साहू, मानसिंह कपूर, दूधेश्वर साहू, कमलेश शर्मा अध्यक्ष कुरूद, नेतू राम यादव अध्यक्ष धमतरी, मनीष साहू, राजेश पांडे आदि ने श्री गोविंद को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

No comments