Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मौसम विभाग: छत्तीसगढ़ में 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना, जारी अलर्ट

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज से आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश संभावित है।

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में  अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

       संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments