Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद होगा गुलजार, सभापति डुमेश साहू ने 64 लाख के विकास कार्यो की करवाई स्वीकृति

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कहते है कि जीवन को सरल व स्वस्थ बनाने में सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है स्वच्छ वायु और बेहतर सौंदर्या...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- कहते है कि जीवन को सरल व स्वस्थ बनाने में सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है स्वच्छ वायु और बेहतर सौंदर्यात्मक वातावरण जो मनोभाव को विकृत होने से बचाए रखता है। ऐसे ही कुरुद की प्राकृतिक सौंदर्यता को बढ़ाने और जन जीवन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हरियर कुरुद की विचारात्मक पहलुओं को लेकर कुरुद नगर पंचायत के सक्रिय सभापति वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद डुमेश साहू (युवा काँग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुरुद) के अथक प्रयास से नगर में 6 नए गार्डन के निर्माण के लिए 64.1 लाख रुपये की मंजूरी राज्य शहरी विकास अभिकरण विभाग से मिल गई है।

नगरीय प्रशासन मंत्री, प्रकृति प्रेरक और हरियर छत्तीसगढ़ की विचारधारा के प्रणेता आदरणीय डॉ शिव डहरिया जी के अनुशंसा से यह स्वीकृति राशि मिली है।

        साहू जी ने बताया कि कुरुद के गार्डन निर्माण कार्य आरआर सिटी फेस 1 वार्ड क्रमांक 14 स्वीकृत अनुदान राशि 5.41 लाख, गार्डन निर्माण कार्य आर आर सिटी फेस 2 वार्ड क्रमांक 14 स्वीकृत अनुदान राशि 0.88 लाख, गार्डन निर्माण कार्य धोबनी तालाब वार्ड क्रमांक 02 स्वीकृत अनुदान राशि 19.97 लाख, गार्डन निर्माण कार्य सनसिटी कालोनी वार्ड क्रमांक 12 स्वीकृत अनुदान राशि 7.40 लाख,गार्डन निर्माण कार्य सनसिटी कालोनी फेस 3 वार्ड क्रमांक 12 स्वीकृत अनुदान राशि 10.38लाख, गार्डन निर्माण कार्य सन सिटी कालोनी फेस 2 वार्ड क्रमांक 12 स्वीकृत अनुदान राशि 19.97 लाख रुपये आदि की स्वीकृति हुई है।

       नगर पंचायत कूरुद के अध्यक्ष तपन चन्द्राकर के मार्गदर्शन में कुरुद के चहुमुखी विकास का जिम्मा अपने नेतृत्व में सभी वार्ड पार्षदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। जिसमें सभी पार्षद जनता के प्रति कर्त्तव्य निष्ठ है। 

     सभापति डुमेश साहू ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सबसे ज्यादा संरक्षण की आवश्यकता किसी क्षेत्र को है तो वह पर्यावरण और उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था है।प्राकृतिक वातावरण का सौंदर्यात्मक विकास की महती आवश्यकता है।जिससे जनता को हम बेहतर कल दे पाए। इसके लिए हम सब को सजग और ततपर रहने की जरूरत है ताकि सबको शुद्ध वायु एवं ताजगी पूर्ण जीवन उपलब्ध हो सके। छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़िया भूपेश बघेल की सरकार हमर छत्तीसगढ़ हरियर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने और राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए सर्वत्र अग्रणी है।आज छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संवर्ग भूपेश सरकार के संरक्षण में फलित हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी कुरुद नगर के प्राचीन तालाब जिनका विकास कार्य जो कि वर्षो तक नही हो पाया था  ऐसे सरोवर दानी तालाब और धोबनी तालाब" के विकास के लिए लाखो रुपये की राशि नगरीय प्रशासन विभाग से स्वीकृत करवाये थे, जिनका निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है।

जिससे कुरुद कि विकास के रथ के पहिये अबाध चलते रहे।नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि बेहतर कल के लिए बेहतर वातावरण की जरूरत है। पेड़ पौधों की सुरक्षा अनिवार्य है जिससे शुद्ध वातावरण का निर्माण हो और जीवन सरल हो सके, हमारे कुरुद नगर के पार्षदगण काफी जागरूक और सक्रिय है जिसका लाभ हमारे नगरवासियों को मिलता रहेगा, गार्डन निर्माण की स्वीकृति में पार्षद डुमेश साहू का प्रयास काफी प्रसंशनीय है, कुरुद की सभी जन समस्याओं को लेकर हम सभी पूर्ण निवारण के लिए कटिबद्ध है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने कहा कि नगर पंचायत कुरुद में 20 वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी सरकार में आई है। जिस आशा और विस्वास के साथ जनता ने हमे जनादेश दिया है उस पर खरे उतरने का हर संभव प्रयास करते आ रहे है, उसी प्रयास के फलस्वरूप आज नगर के विभिन्न वार्डो में निर्माण कार्यों के लिये राशि स्वीकृत हुई है, जनहित में और नगर के विकास में हम सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

No comments