Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद के मोर चंडी दाई" गीत को मिल रहा दर्शकों का अपार स्नेह व आशीर्वाद

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के समाजसेवी वंदेमातरम व बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष ने गायन क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के समाजसेवी वंदेमातरम व बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष ने गायन के क्षेत्र में अपनी कला के रंग को बिखेरते हुए नगर की आराध्या देवी मां चंडी को अपनी भक्ति समर्पित करते हुए उनकी पूजा आराधना व श्रृंगार के मनमोहक गीत को स्वर देकर नगर व क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है।

       मिली जानकारी अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिवस के दिन भानु चंद्राकर के द्वारा गाए गए गीत "कुरुद के मोर चंडी दाई" को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। जिसे कुछ ही दिनों में हजारों लोगों ने काफी पसंद किया व सभी का अपार स्नेह व आर्शीवाद मिल रहा है। 

इस गीत को महज दो ही दिनों में तैयार किया गया है।गीत के निर्माता -निर्देशक देवलाल यादव है । गीत लिखें है परमानंद बृजलाल ने जिसे संगीत से सजाया है ताम्रध्वज केंवट (अमर म्यूजिक गिरसा) ने वहीं मिक्सिंग श्रीवांश शुक्ला व किशोर साहू (गुरुदेव स्टूडियो कुरुद) ने किया है इसके कोरियोग्राफर विनीता अहिवार व कैमरामैंन राकेश बैस रहे है। गीत में विशेष सहायक भूमिका मे कृष्णकांत साहू,शेखर चन्द्राकर ,मूलचंद सिन्हा ,कमल शर्मा ,भूपेंद्र सिन्हा का रहा है।

                 इस मधुर गीत में श्री भानु ने सहायक कलाकारों के साथ माता चंडी की पूजा-वंदना जसगीत के मधुर धुनों से सजाया गया है।इस गीत से जुड़े कलाकारों का सम्मान नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। वहीं छटवे दिन लोगो की मांग पर भानु चंद्राकर ने इसे मुख्य मंच से सुनील तिवारी जी के कलाकारों के साथ मिलकर गाते हुए खेल मैदान में उमड़े दर्शकों का दिल जीत लिया।

           श्री भानु इससे पहले भी इसी साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति मय गीत गाकर सबका ध्यान आकर्षित कर चूके है। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि बचपन से मैं गीत गाने का शौकीन रहा हूँ,इस गीत का उद्देश्य नगर के गीतकारों ,संगीतकारों सहित सभी कलाकारों को तराशना व उन्हें सम्मान देना था। आने वाले समय मे मां चंडी की कृपा से इसी तरह कोई नया प्रयास करने की कोशिश और होगी।

No comments