Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की बधाई, और कहा एक दीया...

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद। छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और आव्हान किया कि एक दीप ...

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद। छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने प्रदेश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और आव्हान किया कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी जलाएं। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोशनी का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि ,वैभव, ऐश्वर्य, यश और खुशहाली लाये और हमारा प्रदेश उन्नति, प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो।

आगे छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू कहा कि भारतीय संस्कृति-परंपरा में दीपोत्सव के पर्व का सर्वाधिक महत्व है। दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, उस अंधियारे को मिटाने के लिए एक दीये का प्रकाश ही पर्याप्त है। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें। दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।

रोशनी का यह पर्व हमें भाईचारे, खुशहाली, परस्पर प्रेम की प्रेरणा देने के साथ ही अधर्म व असत्य पर जीत का संदेश भी देता है। साथ ही छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमंत साहू अपने शब्दो को विराम देते हुए कहा एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी जलाएं। गरीब, कमजोर, जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसके परिवार में भी खुशियां लाने का प्रयास ज़रूर करें।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments