Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियो ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- सोमवार को कांग्रेस भवन कुरुद में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व आ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- सोमवार को कांग्रेस भवन कुरुद में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप सहित सहित कांग्रेसजनों ने स्व.इंदिरा व स्व.पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया ।कांग्रेसियों ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का समृद्ध और ताकतवर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके आदर्शो से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इंदिरा गांधी देश की नेता ही नहीं, बल्कि विश्व की महान नेता थीं। लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार पटेल जैसा व्यक्तित्व कम ही लोगों में दिखाई देता है।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक् अध्यक्ष आशीष शर्मा व आभार प्रदर्शन प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने किया।

             इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,रवि शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ,पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, जितेंद्र जोशी, महामंत्री पप्पू राजपूत,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,अशोक साहू, मुकेश कश्यप, भारत भूषण साहू,ऐश्वर्य साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments