Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

"भूपेश है तो भरोसा है" हुआ साबित - आशीष शर्मा

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत दिनों एक सर्वे में दर्शाया गया कि पूरे देश मे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी नम्बर एक मुख्यम...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत दिनों एक सर्वे में दर्शाया गया कि पूरे देश मे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी नम्बर एक मुख्यमंत्री है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर जारी हुआ है।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारी बहुमत से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जिस भरोसे के साथ भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री का दायित्व मिला उसमें शत-प्रतिशत खरा उतरते हुए एक सर्वे में हमारे मुख्यमंत्री को देश में प्रथम स्थान मिला।यह हमारे लिए गौरव की बात है।आज छत्तीसगढ़ में लगातार विकास, शांति, संस्कृति, परंपरा में लगातार ईजाफा हो रहा है।

           आशीष जी ने बताया कि जिस तरह विगत तीन वर्षों में उन्होंने अपने जनहित योजनाओं व कार्यों से प्रदेश को नित नया आकार दिया है। यह किसी अविस्मरणीय पटकथा से कम नही है। उन्होंने एक अच्छे मुखिया होने के सारे दायित्व निभाए है।प्रदेश में हर जनहितकारी योजनाओं को उन्होंने अमली जाना पहनाया है। नरवा गरवा घुरूवा बारी,आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल से लेकर आज हमर बेटी हमर मान योजनाओं तक हर योजनाओ में उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों की इबारत गढ़ी है।जिसे आज पूरा प्रदेश मान रहा है। आज छत्तीसगढ़ को विकास का मॉडल अगर कहा जा रहा है तो यह उनके बेहतर नेतृत्व का सुखद परिणाम है। हमे आशा ही नही पूरा विश्वास है कि एक बार पुनः हमारी सरकार आने वाले विधानसभा में भारी बहुमत से आएगी व जनता के हित के लिए कार्य होते रहेंगे।

         विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर से अपने प्रदेश की आम जनता को खुश रखने के लिहाज से देश के मुख्यमंत्रियों में पहले पायदान पर हैं। यह बात IANS-C वोटर्स के देशव्यापी सर्वे में सामने आई है। आज राज्य सरकार की बेहतर कार्यकुशलता से किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी सहित सभी वर्ग खुशहाल है।

No comments