Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज दोपहर 2 बजे कुरूद में "किसान सम्मान पद यात्रा" शुरु

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज धमतरी कुरूद:- जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी ...

 छत्तीसगढ कौशल न्यूज

धमतरी कुरूद:- जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान सम्मान पद यात्रा की शुरुवात मां दंतेश्वरी की दरबार से शुरू होकर कल 

दिनांक 13.11.2022 दिन रविवार को 

दोपहर 12 बजे धमतरी आगमन

दोपहर 2 बजे कुरूद व दोपहर 3 बजे अटंग पहुंचेगी। जिसमे आमजन को नुक्कड़ सभा, आमसभा के माध्यम से कांग्रेस नीत भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिसमे जिला किसान कांग्रेस, पी.सी.सी. डेलीगेट्स, जिला संगठन प्रभारी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस गण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयू आई, मछुवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, व छाया सांसद गण, विधायक गण, पूर्व विधायक गण, छाया विधायक गण, निगम मंडल आयोग, त्रिस्तरीय पंचायत, नगरी निकाय, सोसायटी अध्यक्ष, बूथ, सेक्टर, जोन अध्यक्ष गण व समस्त जनप्रतिनिधि गण व कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण आप सभी सादर इस किसान सम्मान पद यात्रा में आमंत्रित करते है।


No comments