Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ 4 साल में किसान खुशहाल, गोधन न्याय योजना के तहत मिली एक नई पहचान - तारिणी चन्द्राकर

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरूद:- ग्राम पचपेड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी कार्य गोधन न्याय योजना के तहत सामुदायि...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरूद:- ग्राम पचपेड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी कार्य गोधन न्याय योजना के तहत सामुदायिक बाड़ी हेतु महिला स्व सहायता समूह को सब्ज़ी, मिनी किट, बीज वितरण किया गया।

          कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए क्षेत्र के कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत धमतरी कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर मुख्यातिथि तारिणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण जनों एवं महिला स्व सहायता समूह को बेहतर कार्य कर आर्थिक लाभ कमाने प्रेरित किया। उन्होंने मवेशियों को अच्छा देखभाल करने के लिए कहा है।

        आगे तारिणी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राज्य शासन द्वारा पुनर्जीवित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नरवा गरवा घुरवा बाड़ी विकास की योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से स्थानीय युवाओं एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में जोड़कर आर्थिक क्षेत्र में सुदृढ़ बनाया जा रहा है। शासन के मंशा अनुसार प्रत्येक पंचायत में गौठान का विकास किया जा रहा है जहां पर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, बकरी पालन, मशरूम पालन, मत्स्य पालन सहित बाड़ी विकास कर महिला स्व सहायता समूह द्वारा लाभ अर्जित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुधन हमारे लिए प्रासंगिक है पशुओं की बेहतर सेवा कर सभी क्षेत्रों में लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण जनों से सहयोग एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक सहभागिता के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे उद्यानिकी विभाग अधीन अधीक्षक गोपाल साय पैकरा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अर्चना शौरी, सरपंच फत्तेलाल महार, गौठान समिति अध्यक्ष बी. आर. साहू, समस्त बिहान समूह के महिलाए, ग्राम पंचायत पंचगण, एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लोग उपस्थित थे।

No comments