Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने सोरम सोसाइटी में किया धान खरीदी का शुभारंभ

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सोरम में धान की...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सोरम में धान की पूजा अर्चना एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर धान खरीदी का शुभारंभ किया. जिला अध्यक्ष ने जिले के किसानों को शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व भुपेश सरकार किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही हमने कर्जा माफ व बिजली बिल हाफ किया व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपया दिया और किसानों को मजबूत बनाने के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना शुरू की. माननीय मुख्यमंत्री किसानों की सुविधा के लिए कम दूरी पर धान खरीदी केंद्र खोल रहे हैं।  

लोहाना जी ने भुपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए जा रहे कार्यों को कई उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित किसानों को समझाया साथ ही केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किस प्रकार किसान विरोधी कार्य किया जा रहा है इस पर भी विचार रखा गया, उपस्थित किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी साथ ही कसावाही से सोरम धान खरीदी मार्ग मररमत की मांग पर तत्काल उच्च अधिकारी से चर्चा कर मांग जल्द पूरा होने का आश्वासन दिया गया, कसवाही धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी शुभारंभ मुख्य अतिथि आकाश गोलछा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अध्यक्ष मोहित देवांगन जनपद सदस्य सुरेश मरकाम पूर्व जोन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोरम बिसेलाल साहू, सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सोरम नंदनी साहू, श्यामतराई ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ साहू, चूकनेश्वर प्रसाद नागेंद्र, गोविंद गजेंद्र, मायाराम चक्रधारी संचालक मंडल के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

No comments