Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भूपेश सरकार जो कहती है, उसे करके दिखाती है - नीलम चन्द्राकर

  ग्राम मंदरौद में 18.80 लाख का और ग्राम डांडेसरा में 8.21 लाख रुपए का शेड निर्माण का भूमिपूजन हुआ, छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:-...

 

ग्राम मंदरौद में 18.80 लाख का और ग्राम डांडेसरा में 8.21 लाख रुपए का शेड निर्माण का भूमिपूजन हुआ,

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंदरौद और डांडेसरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ !! कृषि उपज मंडी कुरूद के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने पूर्व में धोषणाओ को मंडी बोर्ड के तहत ग्राम मंदरौद में 18.80 लाख ,, एवं जिला पंचायत धमतरी के 15वीं वित्त से सतनामी पारा पक्की नाली निर्माण 2.52 लाख ,, लतखोर घर से चोवा घर तक नाली निर्माण 2.59 लाख , बोर खनन कार्य 1 लाख , ध्रुव समाज सामुदायिक भवन 5 लाख रुपए और ग्राम डांडेसरा में 8.21 लाख रुपए का शेड निर्माण एवं जिला पंचायत धमतरी के 15वीं वित्त से ठोस अपष्ठि शेड निर्माण के लिए 4. 34 लाख का भूमिपूजन किया गया।

                कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए क्षेत्र के नेता , कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ,, अध्यक्षता के रूप में थे प्रमोद साहू उपाध्यक्ष मंडी कुरूद ,, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत किए जिला पंचायत धमतरी कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर।

                  इस अवसर पर मुख्यातिथि नीलम चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करके कायाकल्प कर दिया!! भूपेश सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। हमारी पार्टी भाजपा की तरह वादाखिलाफी नहीं करती ! इस 4 सालो में सबसे ज्यादा धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। लोगों से जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2640 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी व गोबर खरीदी करने वाली हिंदुस्तान की पहली सरकार है। जिस तरह से घर-घर में बिजली पहुंची है, उसी तरह अब हर घर नल और हर घर जल के संकल्प के साथ हम क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

                   आगे नीलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को सताने व परेशान करने का काम करती है। किसान आंदोलन में देश के कई किसानों की जान चली गई, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जरा भी फर्क नही पड़ा। किसानों के हित में काम करने वाली सिर्फ कांग्रेस है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से किसानों के साथ-साथ पूरा प्रदेश खुशहाल हुआ है। 

                कार्यक्रम में उपस्थित थे कुरूद मंडी सदस्य बिसौहा साहू , कोमल सिन्हा, विशाखा साहू, लीना कोसरेे, हितेंद्र केला , महिम शुक्ला, उमाशंकर साहू, खुबलाल दीवान सरपंच, थानू राम साहू जनपद सदस्य, बिंदु साहू सरपंच, कुंती नेताम उपसरपंच, बाहरु राम ध्रुव , तारेंद्र साहू,अंगद साहू, सुभाष ध्रुव आलोक चन्द्राकर, गोपेश्वर जोशी, महेश साहू,किशोर साहू, छत्रपाल साहू, हरिशंकर साहू, जितेंद्र जोशी, गोपाल सोनवानी, श्रवण नागे , ढाल सिंह, सुरेश जोशी, चंद्रकुमार कंवर, चेतन चन्द्राकर, अंगद चन्द्राकर, पंचगण मोहनी, गायत्री , शेसनारायण, सियाराम, कैलाश, ईश्वर, दयाराम , सावित्री , सुमन, सविता, समिता, इंद्रा, कृष्णा, लतेलीन एवं ग्राम पंचायत से वरिष्ठ लोग थे।

No comments