Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन कल

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- विधानसभा युवा कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन कल होगा। विगत दिनों से जारी पदयात्रा का समापन...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- विधानसभा युवा कांग्रेस भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन कल होगा। विगत दिनों से जारी पदयात्रा का समापन कल दिनांक 17 नवंबर को कातलबोड से सुबह 10.30 से प्रारम्भ होकर खैरा, कोकड़ी, चर्रा पहुंचकर भोजन पश्चात कुरूद पहुंचकर पुराना बाजार चौक में भारत जोड़ो 100 किमी पदयात्रा का समापन होगा। समापन अवसर पर कुरूद विधानसभा के सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिति में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला का आगमन हो रहा है।युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत , जनपद पंचायत, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद भखारा मगरलोड, समस्त कांग्रेस विंग के पदाधिकारीगण , कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गणों की उपस्थिति की अपील की है।

No comments