Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद नगर में दिखा साल का आखरी चन्द्रग्रहण

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- पूरे भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा गया, अब से कुछ देर पहले यह समाप्त हुआ। कुरुद नगर में भी...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- पूरे भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा गया, अब से कुछ देर पहले यह समाप्त हुआ। कुरुद नगर में भी इसका नजारा देखने को मिला।

मिली जानकारी अनुसार भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5.30 बजे से 6.20 बजे तक देखा गया। सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। ऐसे में सुबह सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए। चंद्र-ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं। शाम 6.20 पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने पर सूतक काल भी समाप्त हो गया।माना गया है कि इसके खत्म होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई होगी और उसके कपाट दर्शन व पूजा पाठ के लिए खोल दिए जाएंगे। घर में भी साढ़े छह बजे से पूजा पाठ की जा सकती है।

No comments