Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद विधानसभा में युकां की भारत जोड़ो यात्रा का कारंवा अपने शबाब पर

छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- जीवन की सार्थकता परिश्रम व मेहनत पर निर्भर करती है कहा जाता है परिश्रम परिणाम जरूर लाता है, बिना परि...

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- जीवन की सार्थकता परिश्रम व मेहनत पर निर्भर करती है कहा जाता है परिश्रम परिणाम जरूर लाता है, बिना परिश्रम और मेहनत के कुछ भी पाना सम्भव नही है। अपितु सौभाग्य से प्राप्त मनोचित फल भी हितकारी नही होता है। इसी तारतम्य को लेकर पूरे देश मे कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी जी देश की पैदल यात्रा पर है।

          इसी सन्दर्भ में कूरुद युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कूरुद जोड़ो यात्रा प्रारम्भ किया गया है। जिमसें जन समर्थन टूट पड़ी है। प्रत्येक गांव में इस यात्रा का जोरदार जोशीले अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। पहले दिन यात्रा 12/11//2022 दिन शनिवार को ग्राम सेल्दीप से प्रारम्भ होकर कूरुद विधनसभा के गांव के प्रत्येक गलियों से गुजर रहा है, वँहा जनसमर्थन का सैलाब उमड़ा है। युवा कांग्रेस के साथी गांव के बच्चों के साथ दौड लगा रहे है और सभी बच्चों में ऊर्जा का संचार हो इसलिए उन्हें प्रोटीन युक्त चॉकलेट भी वितरित कर रहे है। 13 नवंबर को दूसरे दिन यात्रा सुबह 10 बजे से कांग्रेस भवन कुरूद से प्रारम्भ होकर भरदा, कुहकुहा, दहदहा, मेंडरका,भोथली, चरमुड़िया, भालुकोना, अटंग पहुंची। मेंडरका में पद यात्रा का छत्तीसगढ़ की पारम्परिक वाद्ययंत्रों से स्वागत किया गया। 

आम जनता के बीच सम्बोधन करते हुए युवा कांग्रेस जिला ध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव ,गरीब,और गजब का सरकार है जिसके योजनाओं में गांव की समस्याओ का निराकरण प्रमुखता में रहता है।

 विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि किसान न्याय योजना से गांव की खेती लहलहा रही है और धान की पैदावारी लगातार बढ़ रही है साथ ही साथ किसानों को जो राजीव गांधी न्याय राशि 9000 रुपये प्रति एकड़ दिया जा रहा है उससे सहकारी उपार्जन केंद्रों में लगातार धान खरीदी में वृद्धि हो रही है और इस बार रिकार्ड 110 मैट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। 

        ब्लॉक कांग्रेस डुमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढिया मनखे मन साथ न्याय के नया इतिहास लिख रहे है और आने वाला समय गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा कूरुद विधानसभा भूपेश बघेल के साथ रही। 

गिरीश साहू ने बताया कि प्रत्येक गांव में किसानों द्वारा प्रशंसा की जा रही है और आने वाला समय फिर से विकास का रथ आगे बढ़ते रहेगा यही विश्वास सबके मन मे है।

जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि इस पद यात्रा के दौरान प्रत्येक किसानी काम कर रहे किसानों को पुष्प हार पहनाया जा रहा है। 

प्रदेश प्रतिंनिधि प्रभात राव मेघा वाले ने कहा कि भारत जोड़ो पद यात्रा से क्षेत्रवासियो के चेहरे में खिलखिलाती मुस्कान,अन्तहृदय से दिया आशीर्वाद और कांग्रेस के प्रति विश्वास देख पदयात्रियों के मन में उत्साह दोगुना बढ़ते जा रहा है।

         दूसरे दिन की पदयात्रा कुरूद से प्रारम्भ होकर भरदा, कुहकुहा, दहदहा, मेंडरका, भोथली, चरमुड़िया, भालुकोना, होते हुए अटंग में समापन हुआ। दूसरे दिन पदयात्रा में

छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत साहू, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डिलन चंद्राकर, जिला यूकाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष मिलन साहू, कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू, उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, भारत भूषण साहू, इंद्रजीत सिंह दिग्वा, राजू साहू, सचिन सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, यक्ष साहू, ब्लाक

         महामंत्री योगेश साहू, कुहकुंहा सरपंच रूपेश निर्मलकर, सोसायटी अध्यक्ष तारेंद्र साहू, सावंत राम साहू, गैंदलाल साहू, सिंधौरिकला सरपंच ईश्वर साहू, सोम साहू, तुकेश साहू, भोथली सरपंच धर्मेन्द्र ध्रुव, संतोष साहू, तूकेश साहू, बालमुकुंद नेताम, गुरुदेव महिपाल, आनंद साहू, तिजू, शशि साहू, ऐश्वर्य साहू विजेंद्र देवांगन, पद यात्रा में शामिल हुए। दूसरे दिन का समापन अटंग में भव्य तरीके से हुआ।।

       इसी तरह तीसरे दिन पदयात्रा मगरलोड ब्लॉक के कूंडेल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू जी को नमन करके कुंडेल भ्रमंट करते हुए बेलौदी, हरदी, सोंगा, गिरौद, अरौद गांव भ्रमण करते हुए ग्राम मेघा में भव्य तरीके से तीसरे दिन का समापन हुआ। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि प्रभार राव मेघा वाले, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव जगजीत कौर, युवा कांग्रेस विधानसाध्यक्ष देवव्रत साहू, सोसायटी अध्यक्ष तोषण साहू, सुखी कुर्रे, तोरण साहू, विधानसभा युका उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, भारत भूषण साहू, महासचिव यक्ष साहू, ब्लॉक युवाध्यक्ष दिलीप सोनी, भुनेश्वर साहू, सरपंच शंकर साहू, हसदा सरपंच जगदीश साहू, अरौद सरपंच रूखमणी पुषोत्तम साहू, उपसरपंच फलेन्द्र साहू, कौशल साहू, रोशन साहू, शशि साहू, सोम साहू प्रकाश साहू, योगेश साहू नेमचंद साहू डीगेश साहू सहित क्षेत्र के कांग्रेसी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

      इसी तरह चौथे दिन आज ग्राम बगदेही से शुरुआत कर भेंडरवानी, देवरी, सिहाद, कोसमर्रा, भखारा, बठेली पदयात्रा पहुंचेगी।

No comments