Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दिये की जगमग रोशनी व फूटते फटाखों के बीच राजिम में धूमधाम के साथ मनाया गया तुलसी विवाह का त्यौहार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@राजिम:- त्रिवेणी संगम के धाम नयापारा राजिम में शुक्रवार को बहुत ही धूमधाम के साथ देवउठनी एकादशी का पर्व ह...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@राजिम:- त्रिवेणी संगम के धाम नयापारा राजिम में शुक्रवार को बहुत ही धूमधाम के साथ देवउठनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के 

ग्यारह दिन बाद मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर घरों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। घर-आँगन को मनमोहक रंगोली से सजाया गया वहीं जगमग-जगमग दिए की रोशनी से सराबोर होकर छोटी दीवाली के इस मनभावन त्योहार में चार-चांद लगाने लगा। घरों में लोगो ने सपरिवार घरों के आंगन में भगवान सालिगराम व माता तुलसी के विवाह की तैयारी के लिए गन्ने के रूप में मंण्डप सजाया गया।तदुपरांत विधिवत पूजा अर्चना कर परम्परानुसार त्यौहार मनाया। इसके साथ ही लोगो ने फटाखे फोड़कर अपनी खुशी को दुगुना किया।

No comments