Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर कुरुद में धूमधाम से मना बाल दिवस

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:-  नगर पंचायत कुरूद स्थित शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडि...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर पंचायत कुरूद स्थित शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल,भाषण एवं रंगोली स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। 

      कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति मनीष साहू व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू थे। अध्यक्षता प्रधानपाठक उत्तम लाल साहू ने की । विशिष्ट अतिथि जीवन दीप समिति सदस्य संतोष प्रजापति व पालक व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीराम सिन्हा अध्यक्ष थे। 

     सभापति मनीष साहू ने कहा कि 14 नवम्बर बाल दिवस को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बच्चों के लिए उनके अधिकारों एवं उनके उज्जवल भविष्य के हित के लिए मनाया जाता है। इस खास दिन को लोग बाल दिवस के रूप में जानते हैं, बच्चे से जवाहरलाल नेहरू का बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे।   

   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानपाठक उत्तमलाल साहू ने कहा कि बच्चे देश की ताकत एवं समाज के भविष्य होते हैं।इस दिन बच्चों के अधिकार और शिक्षा को लेकर विशेष चिंतन व्यक्त किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देश का विकास एवं उज्जवल भविष्य बच्चों पर ही टिका होता है।

      तदुपरांत बच्चों के मनोरंजन के लिये चाकलेट दौड़ , बोरा दौड़ , नड्डा दौड़ ,थाली सजाओ ,कुर्सी दौड़ ,मेंहन्दी ,रंगोली ,खो-खो ,कबड्डी आदि खेल स्पर्धाएं हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया । विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम जैसे मेंडक दौड में प्रथम घनश्याम यादव द्वितीय डिकेश यादव, तृतीय हर्ष यादव रंगोली में कुसुम यादव, खिलेश्वरी ध्रुव, आरती निषाद नें क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया । बोरा दौड, सुई धागा, भाषण में विनय, लिखेन्द्र, तेजेश साहू, झामिन निषाद, चंद्रिका नगारची, तमेश्वरी साहू, गौरव, ज्योति, जितेन्द्र साहू, गौरव, मयंक धीवर विजेता रहे। समारोह में शिक्षक मरियम शेख, लक्ष्मी नारायण ध्रुव, रेखराम गंजीर व पालक सदस्य ललिता साहू, दूरपत साहू, नेहा देवांगन, बीना साहू, लता साहू एवं छात्र छात्राये व पालक तथा वार्डवासी उपस्थित थे।

No comments