Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रामीण में घर घर कांग्रेस पदयात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी - लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज कुरूद:- प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो पद यात्रा की तैयारी बैठक कुरूद विधान सभा पद ...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

कुरूद:- प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो पद यात्रा की तैयारी बैठक कुरूद विधान सभा पद यात्रा प्रभारी श्रीमति लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, ब्लाक अध्यक्षगण आशीष शर्मा, मुकेश कोसरे, डीहु साहू की उप स्थिति में कांग्रेस भवन कुरूद में बैठक रखी गई। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस नीत भूपेश सरकार की चार साल की उपलब्धि को कुरूद विधानसभा के प्रत्येक गांव में हर घर कांग्रेस, घर घर कांग्रेस पदयात्रा करते घर घर पहुंच कर पर्ची के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है। पदयात्रा को सफल बनाने हेतु कांग्रेस समर्थित सरपंच गण, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य गण, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गण, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षद गण, मंडी अध्यक्ष व सदस्य गण, सोसायटी अध्यक्ष गण की लगातार बैठक रखी जायेगी। आज जनपद सदस्य गण की बैठक रखी गई जिसमे यात्रा को भरपूर सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गण आशीष शर्मा, मुकेश कोसरे, डीहु साहू ने यात्रा को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर राजकुमारी दीवान, शारदा साहू, हेमंत साहू, प्रमोद साहू, जानसिंह यादव, राजेश साहू, जनपद सदस्य गण उदेराम साहू, महेंद्र साहू, गिरीश साहू, रविन्द्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, गजेंद्र साहू, धरम साहू, गिरिवर साहू, टिकेश्वरी मार्कण्डेय, नेहरू साहू, नवदीप साहू, नीरज कश्यप, योगेश कुर्मी, पप्पू राजपूत, ललतू साहू, तुलसी साहू उपस्थित रहे।

No comments