Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद सोसायटी में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज कुरुद सोसायटी में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवस...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज कुरुद सोसायटी में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने विधिवत धान खरीदी का भव्य शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर वर्ग खुशहाल है। दिन -प्रतिदिन विकास की नई इबादत यहां गढ़ी जा रही है। सोसायटी अध्यक्ष रमेशर साहू ने कहा कि आज हमारा छत्तीसगढ़ की लोककला व संस्कृति आज देश-विदेश तक पहुंच रही है। इसका सारा श्रेय माननीय मुख्यमंत्री जी को जाता है।

         युकां विधानसभाध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने अन्नदाताओं को हर तरह की सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया है। आज किसान हताशा-निराशा से दूर है। इसी तरह बघेल जी ने लोक परम्परा को बढ़ावा देने के लिये अवकाश देकर लोगो को पर्व से जोड़ने प्रयास भी किया है। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर, जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चंद्राकर, गीताराम सिन्हा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद देवव्रत साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, सभापति मनीष साहू, ब्लॉक युकाध्यक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, किसान नेता शेखर चंद्राकर, युवा नेता अशोक साहू संतोष प्रजापति, रामप्यारे साहू, बिशौहा साहू, ऐश्वर्य साहू, शाखा प्रबंधक  टी के बेस, समिति प्रबंधक टी आर बांसकर, लिपिक सह ऑपरेटर रमाकांत सेन, विजय साहू, यशवंत साहू, कुलदेव ध्रुव, रमेश ध्रुव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

No comments