Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

युकां की ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा का हुआ कुरुद में आमसभा से समापन, जनसेवा के संकल्प के साथ समरसता का दिया सन्देश

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सुश्री पलक वर्मा व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सुश्री पलक वर्मा व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में विगत 12 नवंबर से जोरातराई सिंगलदीप के मनोकामनेश्चर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर किया गया था ।जिसका समापन 17 नवंबर को 108 किमी पदयात्रा कर समापन छटे दिन ग्राम कातलबोड के शीतला मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारम्भ होकर खैरा, कोकड़ी, चर्रा गांव भ्रमण करते हुए कुरूद के मीरा दरबार से पूजा अर्चना सर डीजे की धुन राहुल गांधी के गानों के साथ में कुरूद पहुंचे जहां सरोजनी चौक के पास कांग्रेसजनों ने पदयात्रियों का फूल माला पहनाकर आतिशबाजियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिसके पश्चात पदयात्री नगर की आराध्य देवी मां चंडी की पूजा अर्चना करके गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पन करने नमन किया गया।

जिसके पश्चात पुराना बाजार चौक मंच में समापन समारोह के रूप में आमसभा का आयोजन किया गया।

        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ने कहा कि युकां के नेतृत्व में विगत एक सप्ताह से हुई इस पदयात्रा में जोश व उत्साह का संचार रहा।यह ताकत बताती है कि जिस लक्ष्य को लेकर राहुल गांधी जनसेवा में सहभागी बन रहे है,उनकी मेहनत रंग लाएगी।

      कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने कहा कि आज जिस तेजी से भूपेश सरकार प्रदेश के लिये कृत सनकल्पित होकर कार्य कर रही है,वह आगे भी जारी रहेगा।

      जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर ने युकां के 6 दिन में 108 किमी इस पदयात्रा की सफलता के लिये युवा कांग्रेसियों की मेहनत व लगन की जमकर तारीफ की।

   ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते है कि छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को आज पूरा देश सम्मान दे रहा है।यह भूपेश सरकार की मेहनत का फल है।

     कुरूद विधानसभा युकाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जी देश के आम जनता के हित में हमेशा संघर्ष कर रही है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस प्रकार देश के महान नेताओं के साथ अंग्रेजों के खिलाफ पद यात्रा करके देश को आजाद कराया था ठीक उसी प्रकार आज इंदिरा गांधी जी की पोते एवं राजीव गांधी जी के बेटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी देश की एकता भाईचारे के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक ऐतिहासिक 3500 किमी तक भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं दूसरी ओर बीजेपी पार्टी यदि जनता की हित चाहती है तो महंगाई के विरोध में कम से कम 35 किमी आम जनता के लिए पदयात्रा करने की सलाह दी, श्री साहू जी ने राहुल गांधी जी के लिए कहा कि असल में वही जिंदगी की चाल समझता है जो सफर में धूल को गुलाल समझता है।कार्यक्रम का संचालन युकां के ब्लॉक अध्यक्ष व नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू व आभार मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने किया।

             पदयात्रा व समापन कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनु. जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर, हेमंत साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर, जिला सचिव घनश्याम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता तोषण साहू, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, सभापति गिरीश साहू, रविन्द्र साहू, विनोद साहू, सोसायटी अध्यक्ष रमेंश्वर साहू, तोषण साहू, भानु बैस, सुखी कुर्रे, शिव साहू, सभापति मनीष साहू, रोशन जांगड़े, उत्तम साहू, बसंत साहू, मनोज अग्रवाल, जिला यूकाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष लिली श्रीवास, विधानसभा उपाध्यक्ष महिम शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, राजू साहू, भारत भूषण साहू, कमल साहू, ब्लाक यूकाध्यक्ष डूमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, चंद्रहास श्रीवास, आईटी सेल विधानसभाध्यक्ष पुखराज साहू, महासचिव यक्ष साहू , बिट्टू गौर, लोकेंद्र, ऐश्वर्य, सोम , सुर्यप्रकाश साहू, योगेश चंद्राकर, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, पंकज निषाद, उमेश साहू, योगेश साहू, चुनेश्चर साहू, गुरुदेव महिपाल, रुद्र नाथ, सरपंच चंद्रिका ध्रुव, योगेश , योगेंद्र, बीरबल, केतन साहू, टिकेश साहू, रेवा, भागीरथी, चुन्नू यादव, दुष्यंत, कुलदीप साहू, हेमराज विश्वकर्मा, मुकेश साहू, डिगेश, जोगी, सहित अनेक युवा कांग्रेसी शामिल हुए।

No comments