Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जीवन में आनंद पाने भगवान का भजन करें - तारिणी चन्द्राकर

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद: - ग्राम मंदरौद में 3 दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध विख्यात कथा वाचिका मानस मोहनी संध्...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- ग्राम मंदरौद में 3 दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध विख्यात कथा वाचिका मानस मोहनी संध्या दीदी ओरछा मध्यप्रदेश से आई हुई के सम्मुख से समस्त ग्रामवासी ने रसपान लिया !! रामकथा के तीसरे दिन समापन समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर , कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर।

                कथा का आनंद लेने पहुंचे तारिणी चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान है। इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति ही है। त्रेता युग में जब असुरों की शक्ति बढ़ने लगी तो माता कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म हुआ। भगवान सर्वत्र व्याप्त है, प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। इसलिए कहा गया है हरि व्यापक सर्वत्र समाना। निरगुण से सगुण भगवान सदैव भक्त के प्रेम के वशीभूत रहते हैं, भक्तों के भाव पर सगुण रूप लेते हैं।

               आगे कुरूद मंडी अध्यक्ष नीलम ने संबोधन करते हुए ग्रामवासी को कहा कि ओरछा मध्य से आई संध्या दीदी ने बड़े बखूबी से कथा का विस्तृत जानकारी आप सबके सामने रखा उसमे श्री राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया। नीलम ने कहा कि कथावाचक, संध्या दीदी जो भक्तों को भगवान की कथा सुनाकर, महिमा बताकर प्रभु से जोड़ने का कार्य कर रहे है !! उन्होंने ने कहा कि राम कथा समस्त प्रकार के दुखों का नाश करने वाली है। जीवन में आनंद चाहते हो तो राम भगवान का भजन करें और उनके गुणों को जीवन में धारण करें!! कल्याणकारी राज्य की स्थापना रामचरित मानस से ही संभव है। इसलिए अपने बेटा-बेटियों को रामचरित मानस का पाठ कराएं। कथावाचक ने समाज में नारियों के योगदान, उनके त्याग को विभिन्न दृष्टातों के माध्यम से समझाया। बताया कि नारी का सम्मान हर परिस्थिति में होना चाहिए।

                   कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य रहे प्रेमचंद साहू, महिम शुक्ला ,सरपंच खुबलाल दीवान, अंगद ठाकुर, प्रदीप सोनबेर, ईश्वर साहू, हरिश्चंद साहू, भारत सोनबेर, राजू नागे, हिरामन साहू, रामनारायण निषाद, रामचन्द साहू, कथा का रसपान लेने पहुंचे अशोक पवार, चंपालाल साहू, पोखन ठाकुर, प्रेमलता, चंद्रकात, थानुराम, चैनेश्वर, बैशाखू साहू, झरियार साहू, नोहर साहू, दामोदर निषाद, ओमप्रकाश निषाद, हर्ष ठाकुर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments