Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राजिम भक्तिंन माता समिति का विस्तार, संगठन प्रचार मंत्री का जिम्मा अरुण साहू को

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@ कुरुद:- तर्रागोंदी निवासी छग प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अरुण साहू को सामाजिक गतिविधियों...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@ कुरुद:- तर्रागोंदी निवासी छग प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अरुण साहू को सामाजिक गतिविधियों में तत्परता के साथ काम करने के कारण राजिम भक्तिन माता समिति राजिम का संगठन प्रचार मंत्री बनाया गया है।

        नियुक्ति पर श्री साहू ने कहा कि हमारे समाज की आराध्य देवी के मंदिर समिति में प्रतिनिधित्व करना परम सौभाग्य की बात है समाज के उत्थान के लिए समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में नए आयाम गढ़ने का प्रयास मेरा होगा।

       यह नियुक्ति लालाराम साहू अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू प्रदेश महामंत्री दया राम साहू और समाज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अनुशंसा पर प्रदान किया गया है।

         इस उपलब्धि पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, संभाग अध्यक्ष श्री पवन साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हिरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष कामता साहू, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप साहू,सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू पूर्व महासचिव संत राम साहू, विजय साहू, डॉ.गणेश राम साहू, तहसील अध्यक्ष कामता साहू, मगरलोड तहसील सचिव, जितेंद्र साहू शिक्षक सहित समाजजनों ने हर्ष प्रकट किया है।

No comments