Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तीसरे रथयात्रा के दूसरे चरण का दक्षिण भारत में शुभारंभ

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी रथयात्रा के द्वितीय चरण का राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी रथयात्रा के द्वितीय चरण का राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में दक्षिण भारत के भ्रमण हेतु आज हैदराबाद से शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुँवर जय पाल सिंह चौहान, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शांतनु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पंजाब डिंपल राना, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी ठाकुर भगत सिंह आदि चल रहे हैं।   

रथ यात्रा अपने द्वितीय चरण में आँध्र प्रदेश, तेलंगाना, पॉन्डि चेरी, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक तथा गोवा में जनजागरण वह राज्य और केंद्र सरकार को अपना माँग पत्र देगी। 

रथ यात्रा का उद्देश्य व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मुख्य माँगें आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामाजिक समरसता व महापुरुषों के इतिहास का संरक्षण हैं, जिसे वह सन् 2010 से उठाती चली आ रही है।  

यात्रा का क्षत्रिय समाज के अलावा अन्य वर्गों के लोगों ने सुविख्यात उद्योगपति व पूर्व संसद सदस्य गोकाराजू गंगा राजू, श्री रामा राजू प्रभारी आँध्र प्रदेश व तेलंगाना श्री रामकृष्ण राजू प्रसाद राजू, रघुनंदन से गजेंद्र सिंह रणजीत सिंह दिनेश सिंह सुरेन्द्र सिंह चौहान सतीश चंद विदेश पुरियां अनिल चौहान राजेंद्र सिंह चौहान आदि में भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् रथयात्रा ने विजयवाडा के लिए प्रस्थान किया।

No comments