Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आयोजित

  छत्तीसगढ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें...

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारे विशाल शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के तैल्य चित्र में माल्यार्पण और पूजा अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात संगोष्ठी प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से चर्चा का विषय शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी थे। मुख्य वक्ता विशाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति सर्वप्रथम 1986 में लाया गया था तथा 1992 में संशोधित किया गया। उसके 34 साल बाद यह शिक्षा नीति लाया गया है। जिसमें बच्चों को केंद्र बिंदु में रखते हुए, नीति बनायी गयी है। 

बच्चों के बेहतर समझ के लिए प्राथमिक स्तर के बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने की बात कही गई है। बड़े बच्चों के लिए व्यावसायिक एवं तकनीक शिक्षा पर ज़ोर दिया जाएगा। प्राचार्य देवलाल यादव ने कहा कि इस संगोष्ठी से सभी शिक्षकों में बच्चों के अधिगम में बहुत सहायता मिलेगी तथा बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी के मंजिता ठाकुर ने किया। इस अवसर पर रामनारायण चंद्राकर, हेमंत सोनी, हीरालाल लहरे, अश्वन सिन्हा, चंद्रिका माँझी, रेखा सिन्हा, किरण सिंह, चंद्रकला साहू, गौरव गुप्ता, गौरव काडे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments