Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने अंबेडकर जी की तस्वीर पर तिलक वन्दन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

       कांग्रेस जनों ने अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर एक महान विद्वान होने के साथ, एक वकील और स्वतंत्रता सेनानी भी थे। बाबासाहेब अंबेडकर' के नाम से लोकप्रिय, वे भारतीय संविधान के वास्तुकार थे।वह प्रारूपण समिति के उन सात सदस्यों में भी थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप तैयार किया था। बाबासाहेब एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और प्रख्यात न्यायविद थे। अस्पृश्यता और जाति प्रतिबंध जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के अंबेडकर के प्रयासों के बारे में कौन नहीं जानता।आज हम सभी अम्बेडकर जी को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सँविधान के नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात पर जोर दिया। 

             तदुपरांत कल कुरुद के पूर्व पत्रकार ,क्रिकेट खिलाड़ी , स्काउट गाइड के अध्यक्ष, प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके व सामाजिक गतिविधियो सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा से सक्रिय योगदान देने वाले स्व. कमलेश शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनके निधन को क्षेत्र के लिये अपूर्णीय क्षति बताया।

        इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री थानेश्वर तारक ,प्रदेश सचिव ईश्वरी तारक ,जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश सिन्हा ,पार्षद राघवेंद्र सोनी,उत्तम साहू ,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल ,बसन्त बैस ,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,पप्पू राजपूत ,लव चन्द्राकर ,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ,मुकेश कश्यप , तुलसी साहू, डुमेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments