Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- बुधवार को कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थ...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- बुधवार को कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने सबका मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी, तदुपरान्त पुराना बाजार चौक में भव्य आतिशबाजी की गई।

           कांग्रेस जनों ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के कृतित्व व व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की उपलब्धियों गिनाते हुए पार्टी के विचारधाराओं से चलने का संकल्प लिया।आज के समय मे राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा चल रही है इसके माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी। 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, गीताराम सिन्हा, जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, सभापति मनीष साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश सिन्हा, सभापति चुम्मन दीवान, पार्षद उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, किसान कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर तारक ,किसान कांग्रेस सचिव ईश्वरी तारक, मंडी सदस्य विशाखा बाई साहू ,त्रिवेणी साहू, मिलन साहू, खेमराज चन्द्राकर,ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकांत चन्द्राकर, जितेंद्र जोशी, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, लव चन्द्राकर, पप्पू राजपूत, मुकेश कश्यप, जितेंद्र साहू, तारेंद्र साहू,उमेश साहू, प्रदीप साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments