Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद वार्ड क्रमांक15 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को नगर पंचायत कुरुद वार्ड नम्बर 15 में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।अटल आवास वार्ड में ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को नगर पंचायत कुरुद वार्ड नम्बर 15 में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।अटल आवास वार्ड में नगर के वरिष्ठ नागरिक चंद्रशेखर चन्द्राकर के द्वारा व वंदे मातरम वार्ड में जानसाय साहू सेवानिवृत्त शिक्षक ने फहराया।

           ध्वज की सलामी पश्चात मंच को संबोधित करते हुए सभापति व वार्ड पार्षद मनीष साहू ने गणतंत्र दिवस सँविधान निर्माण के उत्सव का प्रतीक है।आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था।हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।संविधान में जिस तरह से कुछ दायित्व तय किये गए है उसी तरह हर कार्य के लिये भी कुछ नियम बनाये गए है,जिसका पालन करना हम सबका दायित्व है। 

          इस अवसर पर खिलेन्द्र चंद्राकर, गुलाब यादव, संतोष प्रजापति, दिनेश चंद्राकर, टुकेश साहू, अनुसुईया साहू,शत्रुघ्न साहू, चोखेलाल साहू, प्रकाश चंद्राकर, भगोली राम सिन्हा, सत्यवान देवांगन, प्रभूलाल देवांगन, मनमोहन चंद्राकर,टिकेश्वर चंद्राकर, हरिप्रिया साहू, पियुष पाल, सुरेन्द्र सिन्हा, यमीत चंद्राकर, लोकेश भार्गव, लक्ष्मण पाल, आशीष पाल, दिलीप बैस, बल्ला चंद्राकर, देव कुमार साहू, राजू साहू आदि उपस्थित थे।

No comments