Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

"हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" की शुरुआत 26 जनवरी से.....इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से करेंगे बात

राजीव भवन धमतरी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हाथ जोड़ो अभियान के विभिन्न पहलुओ पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:-  राहुल ...

राजीव भवन धमतरी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हाथ जोड़ो अभियान के विभिन्न पहलुओ पर हुई चर्चा,

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। अब पूरे प्रदेश में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से करेगी। जिला में अभियान के सफल संचालन के लिए जिला संगठन प्रभारी, बिरेश ठाकुर, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिला प्रभारी अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के रूट चार्ट, समय प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

जिला संगठन प्रभारी बिरेश ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर जाएंगे और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश दिया गया, उस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी का एक पत्र लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की खामियां बताने वाली एक पत्र भी बांटी जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक जिला के हर गांव में पहुंचने का है। हाथ जोड़ो अभियान जिला प्रभारी अंबिका मरकाम ने इस अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारियों को हाथ जोड़ो अभियान के कार्य बिंदुओं को समझाया साथ ही आगे कहा कि 130 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) के दौरान हमने बड़ी संख्या में देश के लोगों से बात की। राहुल गांधी ने भी यात्रा के दौरान कई लोगों से चर्चाएं की। इतने लोगों से बातचीत के बाद हम समझ सकते हैं कि लोग मोदी सरकार से परेशान हैं। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच बनाने के लिए यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकाल में किए सारे कार्यो को प्रमोट भी किया जाएगा और लोगों तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा. बूथ, सेक्टर स्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी प्रदान कर एक नई ऊर्जा संगठन में पैदा की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी ने अपने विचार रखे. बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी बिरेश ठाकुर, हाथ हाथ जोड़ पदयात्रा अभियान जिला प्रभारी अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ लक्ष्मी ध्रुव, अध्यक्ष व्यंजन सलाहकार बोर्ड मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर,

सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी हरमिंदर छाबड़ा, अशरफ रोकाडिया, सूर्याराव पवार, प्रभात राव मेघावाले, करण चन्द्राकर, लखनलाल ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहार, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, मुकेश कोसरे, घनश्याम साहू, आशीष शर्मा, डीहुराम साहू, भूषण साहू, अखिलेश दुबे, मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिला महामंत्री नरेश जसूजा, प्रमोद साहू, राजेश साहू, मनजीत छाबड़ा, आशीष थिटे, तनवीर कुरैशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, गोविंद साहू तारणी चंद्राकर, कुसुमलता साहू, मीना बंजारे, सुमन साहू, मनोज साक्षी, विक्रांत पवार, परमानंद ऑडिल, तूकेश साहू, गीतराम सिन्हा, होमेंद्र साहू, खिलावन साहू, प्रवीर सिंह, मरकाम, गिरीश साहू, तोषन साहू, यशवंत गुरु, तुषार जैस, तुकाराम साहू, नारद ध्रुव, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, पवन यादव, मानिक साहू, डिगेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments