Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में लईका मड़ई के प्रथम दिन हुई विभिन्न खेल स्पर्धाएं, प्रतिभाओ को मिला मंच

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- बुधवार को निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय लईका मड़ई का भव्य शुभारंभ हुआ।...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- बुधवार को निजी विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक कुरुद द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय लईका मड़ई का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस नगर की अधिष्ठात्री देवी माँ चंडी मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ निजी स्कूलो की रैली बैंड के धुन व मशाल के साथ निकली।जो कि पुराना बाजार ,सरोजिनी चौक ,कारगिल चौक , सूर्य नमस्कार चौक से सीधे बाईपास रोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल अटल बिहारी स्टेडियम पहुंची।

जहां अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य उदघाटन समारोह हुआ।अतिथियों के सम्मुख स्कूलों के दलनायक द्वारा परेड क्रम में परिचय दिया गया।तदुपरांत अतिथि स्वागत झंडोतोलन , राष्ट्रगान , ड्रील डम्बल डांस हुआ।मुख्य अतिथियों द्वारा खेल भावना के साथ खेल सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई गई।साथ ही फटाखे फोड़कर व गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अजजा आयोग थी।अध्यक्षता तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद ने की।विशिष्ट अतिथि नीलम चन्द्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कुरुद,तारिणी चन्द्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी व मनीष साहू सभापति नगर पंचायत कुरुद ने की।मंच पर निजी विद्यालय संघ के जिला अध्यक्ष विनोद पांडे,उपाध्यक्ष द्वय मनोज चन्द्राकर ,पीडी मानिकपुरी,सचिव तरुण भांडे, कोषाध्यक्ष तिहारू राम सिन्हा,कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद मगर,संरक्षक अय्यूब खान ,उपाध्यक्ष महेश केला,सचिव रमेश साहू,सहसचिव रुबीना खान,तहसील अध्यक्ष बेलर गोपाल सिंह सेमराई,वनिता मगर,सुचित्र बागे,देवलाल यादव सहित निजी विद्यालय संघ के पदाधिकारी व संचालक मंचासीन थे।
स्वागत भाषण देते हुए निजी स्कूल संचालक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद मगर ने कहा कि लईका मड़ई के माध्यम से सभी निजी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा को तराशने व उन्हें मंच दिलाने के लिये हम सभी ने एक प्रयास किया है।अतिथि उद्बोधन में सुश्री दीवान,तपन चन्द्राकर,श्रीमती तारिणी,नीलम चन्द्राकर ,मनीष साहू ने निजी विद्यालय द्वारा सामुहिक रूप से किये जा रहे हो इस भव्य आयोजन की तारीफ की और इसे समरसता का सन्देश बताया।साथ ही बच्चों को पूरी निष्ठा के साथ आयोजन में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन गीतांजली जाडोन ने किया।

       तदुपरांत पहले दिन की कड़ी के रूप में विभिन्न आयु वर्ग के आधार पर बालक-बालिका वर्ग का कबड्ड़ी,खोखो ,दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धा हुई जिसमें बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अगले दौर में प्रवेश किया।इसी तरह विशेष आकर्षण के रूप में सभी स्कूलों से खाद्य सामग्री का स्टाल लगाया गया जिसे लेकर बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।

            अब गुरुवार को अंतिम दिन शेष बचे खेल सम्पन्न होंगे।तदुपरांत समापन समारोह के रूप में प्रतिभाओ का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा।जिसके मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ होंगें।अध्यक्षता भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरुद करेंगे।विशिष्ट अतिथि ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद व रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद करेंगे।

      प्रथम दिन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में एस. एन पंडा ,लोमश साहू,सुनीति किरण राकेश यादव,प्रीतेश साहू ,वीणा सिन्हा ,कर्ण सिन्हा,मुकेश कश्यप, नीरज पटेल,मुकेश साहू,रूपेंद्र कंवर,आरके खरे,दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू, रवीना ध्रुव,भाग्यश्री सोनवानी,मुकेश साहू सहित खेल प्रभारियो,स्कूली शिक्षक स्टाफ व छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments