Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- गुरुवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- गुरुवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर और सचिव गोपाल मगर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। "जय हिंद" भारत माता की जय" के नारो के साथ समूचे वातावरण में देशभक्ति की लहर उमड़ने लगी।

       ध्वज की सलामी पश्चात मंच को संबोधित करते हुए विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर ने कहा कि आज हमें संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठता और पूर्ण समर्पण भाव दिखानी होगी, तभी इसके निर्माण और पर्व की शोभा को सही सम्मान मिल पायेगा। हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।संविधान में जिस तरह से कुछ दायित्व तय किये गए है उसी तरह हर कार्य के लिये भी कुछ नियम बनाये गए है,जिसका पालन करना हम सबका दायित्व है।अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सर्वस्व समर्पित भाव से देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है,हमे उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

     सचिव गोपाल मगर ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति सम्मान का पर्व है। देश के लिए नियमों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का पर्व है। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति आस्था का उत्सव है।उन्होंने देशहित में बलिदान देने वालों अमर शहीदों को शत-शत नमन किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

       प्राचार्य अंकिता सिंह ने कहा कि हमारे वीर महापुरुषों ने अपने सर्वस्व समर्पण से संविधान निर्माण की नींव रखी।आज हमें उनके आदर्शो व सिद्धांतो पर चलकर देशहित में योगदान देना होगा।

     तदुपरांत विद्यालय के हॉल में बसन्त पंचमी अवसर पर ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई।शिक्षकों ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। ततपश्चात बच्चों को मंच प्रदान देने देशभक्ति से जुड़ी भाषण-गीत -कविता का आयोजन हुआ।जिसमें बच्चों ने बढ-चढकर भाग लेते हुए देशप्रेम से जुड़ी प्रस्तुति दी,जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष ढालेश्वर साहू ने किया। 

      इस अवसर पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर, वनिता मगर, प्राचार्या अंकिता सिंह, आरके खरे, मुकेश कश्यप, वेदलता सिन्हा, पोषण साहू, जमुना देवांगन, शीलनिधि साहू, दुर्गेश लक्ष्मी नारायण साहू, रूपेंद्र कंवर, रवीना ध्रुव, गोपिका साहू, भाग्यश्री सोनवानी, डिलेश्वरी साहू,आकांक्षा साहू , ज्योति ध्रुवंशी, तीरथ दीवान ,भगवान दास जोशी, ऋतु निर्मलकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments