Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गोबर गौमूत्र योजना पर भाजपा का मजाक - लक्ष्मीकांता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद:- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोबर व गौमूत्र  खरीदी बिंदु पर भाजपा द्वारा लगातार मजाक उड़ाए जाने के संबं...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोबर व गौमूत्र  खरीदी बिंदु पर भाजपा द्वारा लगातार मजाक उड़ाए जाने के संबंध में श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू कांग्रेस नेत्री व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के नेताओ को तीखा जवाब में पूछा? की गौधन गौमाता भारत देश व हिंदू संस्कृति की मान सम्मान व धार्मिक अभिव्यक्ति की पहचान के साथ ही साथ मनुष्य योनि की जीवन रेखा है। गौ माता के एक दूध से अनगिनत खाद्य सामग्री का निर्माण होता है। गौ माता के बिना मानव जीवन की कल्पना करना ही चुनौती है। साथ ही इसी गौमाता के बछड़ों से ही खेतो में हल चलता है। खेती को उपजाऊ इसी गौ माता के गोबर से खाद बना करते थे। तब कही जाकर अनाज उत्पन्न होता है।

आगे हेमंत साहू ने कहा गौ माता के ही आशीर्वाद से आज हम पले बढ़े आगे बढ़े! गौ माता के इसी सम्मान को जिंदा रखने गौ पालन व परंपरागत जैविक खेती को बढ़ावा देने हमारे किसान पुत्र धरती पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी गोबर व गौमूत्र को खरीदी कर एक नया विचार को जन्म दिया है।

गांव के गरीब किसान भाई गोबर बेचकर उन्नत हो, गौ पालन की ओर कदम आगे बढ़ाए।

और यह कार्य जमीन में दिख रहा है। कई किसान भाई हजारों, लाखो का गोबर बेच कर खुद संपन्न व उन्नत हो उसी पैसे से गौ पालन के लिए आगे बढ़, गौ माता को अच्छा आहार खिला हस्ट पुष्ट बना रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार की गोबर खरीदी को केंद्र सरकार द्वारा प्रांशसा मिलने के बाद कई राज्य सरकार अपने राज्य में गोबर खरीदी शुरू कर दिए है। और आज रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाइयों के भारी मात्रा में बेहिसाब उपयोग की वजह से हमारी धरती माता की उर्वराक शक्ति का दिनो दिन खास होते चला जा रहा है। अनाज उत्पादन हो या सब्जी फल वैगरा इसमें अत्यधिक फर्टिलाइजर व पेस्टिसाइट के छिड़काव की वजह से हम सभी रोजाना जहर युक्त भोजन खाने मजबूर हो गए है।

जिसका परिणाम मानव व जीव जंतु समय पूर्व बीमार हो मृत्यु को प्राप्त कर रहे है। इस पर गोबर खरीदी की खिल्ली उड़ाने वालो को आत्मचिंतन की आवश्यकता है। चूंकि हमारा शरीर निरोगी तो जीवन सुखी। इस परिकल्पना व परंपरा को पुनर्जीवित करने कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार ने बीड़ा उठाया है व कर दिखाया है आज उन्होंने ने जैविक खेती के लिए गोबर खरीदी के माध्यम से पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। जो की प्रसंसनीय है। व कहा भी गया है कोई भी नया कार्य, नया संदेश देना हो तो पहले खुद अमल करो। उसके बाद कारवां खुद बन जाता है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments