Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण जी की बाल लीलाओं ने मोहा मन, गोवर्धन पूजा की कथा सार का हुआ वर्णन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर जी के मार्गदर्शन में खेल मेला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा का रसपान करने हजारों की संख्या में भक्तगण उमड़े।

               बुधवार को कथा के पांचवे दिन व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी जी ने गोवर्धन पूजा की कथा का सार बताया।साथ ही नवनीत लीला व छप्पन भोग सहित कृष्ण जी की बाल लीलाओ का वर्णन भी किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।उन्होंने बालकृष्ण की अनेकों लीलाओं का वर्णन कर श्रीकृष्ण जी के नटखट ,मनमोहक बाल रूप का वर्णन किया।

       इस अवसर पर सुंदर छप्पन भोग से जुड़े कथा प्रसंग का भी वर्णन किया गया।इस दौरान श्री कृष्णमयी मधुर संगीत में हजारों की संख्या में भक्त गण झूमते नजर आए। गोर्वधन पूजा कर कथा स्थल पर भगवान को छप्पन भोग भी लगाया ,अंत में आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र व विभिन्न स्थानों से पधारें श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments