Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में हड्डी कंपाने वाली ठण्ड कई जिलों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर:- प्रदेश में कड़ाके की पड़ रहे ठण्ड को देखते हुए कई जिलों में शाला संचालन समय में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- प्रदेश में कड़ाके की पड़ रहे ठण्ड को देखते हुए कई जिलों में शाला संचालन समय में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हड्डी कंपाने वाली ठण्ड के साथ - साथ शीतलहर भी चल रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अथवा जिला कलेक्टर के द्वारा स्कूल टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी किए जा रहे है। अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं बिलासपुर जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में शीतलहर के चलते 3 - 5 दिनों की छुट्टी हुई थी। छुट्टी के बाद एक बार पुनः स्कूल खुल गए लेकिन ठण्ड का कहर जारी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। 

No comments