Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा का जन्मदिन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के अध्यक्ष आशीष शर्मा का जन्मदिन संगठन के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के अध्यक्ष आशीष शर्मा का जन्मदिन संगठन के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।सर्वप्रथम सिविल हॉस्पिटल में मरीजो को खीर बांटकर मरीजो को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।तदुपरांत कांग्रेस भवन कुरुद में केक काटकर व मुंह मीठा कर जन्मदिन के इस पल को खास बनाया। तदुपरांत पुराना बाजार चौक में जमकर आतिशबाजी की, इस बीच रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढिया ओलपिंक में पुरुष वर्ग 18 से 40 बालक वर्ग बाँटी खेल में नगर पंचायत कुरुद की ओर से राजीव गांधी युवा मितान क्लब अध्यक्ष उमेश साहू, विजय यादव ,पुरुषोत्तम साहू, बबलू साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।उनकी शानदार उपलब्धि पर कांग्रेस भवन में फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए उनको बधाइयां दी।

                    मंचीय उद्बोधन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा आदि ने आशीष जी को जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सभी को सम्मान देते हुए एक जुगटता का संचार किया। उनके इसी तरह आगे बढ़ने व संगठन शक्ति को मजबूत करने की बात पर बल दिया। सभी वक्ताओं ने उनके ब्लॉक अध्यक्ष के शानदार दो वर्ष की तारीफ करते हुए इन दो वर्षों के सफर को बेमिसाल बताया। आशीष जी के अब तक के राजनीतिक सफर का वर्णन करते हुए सभी ने उनकी सक्रियता, कर्मनिष्ठा, सरलता व मिलन सार व्यक्तित्त्व की तारीफ की।

       सभी का आभार जताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने अब तक अपना सर्वस्व योगदान देने के लिये कार्य किया जिसे आप सभी के प्रेम व आशीर्वाद से आगे भी जारी रखूंगा।निश्चित ही हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनहित कार्यो को आगे बढ़ा रहे है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाकर कुरुद विधानसभा में जीत दिलाने जोर लगाएंगे। संचालन ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने किया।

       इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,सभापति, मनीष साहू, चुम्मन दीवान,पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, लव चन्द्राकर, चंद्रप्रकाश देवांगन, पंकज जोशी, रुद्रनाथ साहू, रूपेश निर्मलकर, चन्द्रभान साहू, रूपेश निर्मलकर, संतोष प्रजापति, मुकेश कश्यप,उमेश कंडरा,पप्पू शर्मा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments