Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की पोस्टर से अज्ञात लोगों ने ब्लेड से किया हमला

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधानसभा से विधायक मोहन मरकाम की पोस्टर से अज्ञात लोगों ने छेड़...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधानसभा से विधायक मोहन मरकाम की पोस्टर से अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की है। जिला मुख्यालय में लगे बधाई पोस्टर से असामाजिक तत्वों ने सिर्फ मोहन मरकाम की आंख, नाक और मुंह को ब्लेड से काट दिया है। इस मामले के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल, पोस्टर को हटा दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान का कहना है कि, कोंडागांव के पुराने विश्रामगृह के सामने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के जन्मदिन पर बधाई पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में CM भूपेश बघेल, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें थी। उन्होंने कहा कि प्लानिंग के तहत असामाजिक तत्व ब्लेड लेकर आए और मोहन मरकाम की तस्वीर से छेड़छाड़ कर नाक, मुंह और आंख को काट दिया। जिसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत कोंडागांव कलेक्टर और SP से भी की गई। फिलहाल कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को हटा दिया है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

No comments