Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा सुनने उमड़े हजारों भक्तगण

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्र...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर जी के मार्गदर्शन में खेल मेला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा का रसपान करने हजारों की संख्या में भक्त गण उमड़े।

        रविवार को कथा के दूसरे दिन कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी जी ने माता अनुसुइया जी की कथा का सार बताया। साथ ही वराह अवतार, सती चरित्र कथा,शिव विवाह का वर्णन भी किया गया।

        व्यासपीठ से माता अनुसूईया की कथा का वर्णन करते हुए जया किशोरी जी ने कहा कि व्यक्ति सत्य के मार्ग पर जब चलता है तो बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।माता सती को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा परंतु पतिव्रता की शक्ति के सामने ब्रह्मा विष्णु महेश को भी झुकना पड़ा। वराह अवतार में भगवान को दुष्टों का नाश करने व धर्म की रक्षा के लिए वराह रूप में इस पृथ्वी पर आना पड़ा। इसी तरह भगवान भोले बाबा की बारात में समस्त भक्त गण झूमने लगे।मधुर संगीत से सजे भागवत पुराण को सुनने आज बड़ी संख्या में नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने कथा का रसपान किया।

No comments