Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

"हाथ से हाथ जोडो" के तहत कुरुद के वार्ड 13 व 14 में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेट...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:-  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कुरुद के वार्ड क्रमांक 13 व 14 में हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा निकली।

       यात्रा दौरान कांग्रेस जनों ने वार्ड के प्रत्येक घर-घर जाकर राज्य सरकार की योजनाओं का पाम्लेट द्वारा प्रचार कर लोगों को अवगत कराया गया।

    ब्लॉक अध्यक्ष श्री आशीष ने लोगों को बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनता खुशहाल है।उनकी जनहितकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास की इबारत लिखी जा रही है ।यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।हम सभी इस पदयात्रा के द्वारा सबको सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने आए है।

          इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,उत्तम साहू,एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, प्रवक्ता योगेश चंद्राकर,पंकज जोशी, भारतभूषण साहू,सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, उमेश साहू, जितेंद्र साहू, ऐश्वर्य साहू, तुलसी साहू सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

No comments