Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेट...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों,अपने सबसे करीबी उद्योगपतियों की मदद करने के इरादे से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडानी समूह में निवेश के लिए मजबूर करने के विरोध में एल.आई सी आफिस के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जहां भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

           ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई इन सरकारी संस्थाओं में निवेशक विश्वास करते है। अपने सबसे करीबी उद्योगपति की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडानी समूह में भारी निवेश के लिए मजबूर किया है।जिससे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं को नुकसान उठाना पड सकता है। एल आई सी देश की सबसे बडी बीमा कंपनी है।भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में लोन दिया है। धरना को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति तारणी चन्द्राकर, पूर्व ,जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,विधानसभा युंका अध्यक्ष देवव्रत साहू,युंका ब्लाक अध्यक्ष डूमेश साहू ,सोसाइटी अध्यक्ष रमेसर साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी खास भारतीय कॉपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है,और न ही विशेष फायदा पहुचाने के लिए सरकार या गैर सरकारी संस्थानों को जोखिम में डाला है।कांग्रेस पार्टी क्रोनी कैपिटलिज्म के खिलाफ हैं। कांग्रेस पार्टी चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़ी है और रहेगी। कांग्रेस पार्टी एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको और वित्तीय संस्थानों की ओर से बाजार मूल्य खोने वाली कम्पनियों में करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डालने के मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए संसद में लड़ रही है।

                इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, बसंत साहू, जनपद उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सोसायटी अध्यक्ष एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू,सभापति डुमेश साहू,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी,उत्तम साहू, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी,विधानसभा युकां अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,ब्लाक युंका अध्यक्ष डूमेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष रामा साहू, कृष्ण कुमार साहू,युइंद्रजीत सिंह दिग्वा,भारत भूषण साहू,योगेश साहू, योगेश निर्मलकर,पप्पू राजपूत,निरंजन साहू,जितेंद्र जोशी,पंकज जोशी, सन्तोष प्रजापति,जितेंद्र साहू ,ऐश्वर्य साहू, तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments