Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज कुरुद कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद में कल दिनांक 20 फरवरी सोमवार को 11 बजे से वार...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद में कल दिनांक 20 फरवरी सोमवार को 11 बजे से वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव विधायक भिलाई एवं प्रदेश समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब छ.ग.होंगे।अध्यक्षता कुरुद विधायक अजय चंद्राकर करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अजजा आयोग छ.ग. सुश्री राजकुमारी दीवान, छग निःशक्तजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,कुरुद कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवव्रत साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष लक्ष्मीकान्ता साहू, युकां ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू आदि होंगे।

       गौरतलब है कि तीन वर्षों के बाद वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। तीन सालों के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। छात्रसंघ अध्यक्ष खुशबू साहू, उपाध्यक्ष श्रुति अग्रवाल, सचिव पल्लवी यादव, सहसचिव जितेश्वरी सहित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं महाविद्यालय प्रबंधन तैयारी में जुटे हुए है।

No comments