Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रेस क्लब कुरुद का होली मिलन समारोह सिर्री में 20 को

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रेस क्लब कुरुद के तत्वावधान में 20 मार्च सोमवार को दोपहर 3 बजे से होली मिलन समारोह का भव्य आयो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रेस क्लब कुरुद के तत्वावधान में 20 मार्च सोमवार को दोपहर 3 बजे से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण फाग गीतों में नंगाड़ो की थाप में आमंत्रित अतिथियों के साथ एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम, समरसता व भाईचारे का संदेश देंगे।

        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकेर,बोल बम सेवा समिति अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू,जिला काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, किसान काँग्रेस प्रदेश महामंत्री थानेश्वर तारक, जिला पंचायत सभापति सुमन सन्तोष साहू,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू, कुरुद मंडी पूर्व अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, जनपद सदस्य कुरुद डॉ. लोकेश साहू, जनपद सभापति धरम पाल साहू,ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बसन्त साहू,भाजपा सिर्री मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, भाजपा युवा मोर्चा सिर्री मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, भाठागांव सोसायटी अध्यक्ष रोशन चन्द्राकर ,ग्राम सिर्री सरपंच अमरजीत सिंह गुरुदत्ता, उपसरपंच चन्द्रहास श्रीवास ,ग्राम पटेल सालिकराम साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष जयराम साहू, पूर्व सरपंच सोहेंद्र सिंह दत्ता आदि रहेंगे।

       इस गरिमामयी आयोजन को पूरी भव्यता प्रदान करने प्रेस क्लब संरक्षक बसन्त ध्रुव व शंकर रात्रे, अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, उपाध्यक्ष गोकुलेश सिन्हा, महासचिव अश्विन ठोकने,सचिव पामेश देवांगन, सहसचिव दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप, मोहन साहू, प्रदीप गंजीर,थानेश्वर साहू,तिजेंद्र साहू,दिलीप जादवानी, रिखीराम साहू, लोकेश्वर साहू, टोमेश्वर साहू सहित प्रेस क्लब के समस्त कार्यकारिणी सदस्य गण तैयारी में जुटे हुए है।


No comments