Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गैस सिलेंडर को फूलमाला पहनाकर दी श्रद्धांजलि, कुरुद युकांइयों ने बढती महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ़ किया जमकर विरोध प्रदर्शन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज कुरूद के ह्रदय स्थल कारगिल चौक मे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज कुरूद के ह्रदय स्थल कारगिल चौक में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में गैस घरेलू गैस सिलेंडर के ₹50 रु एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के ₹350 रु में बेहाशा बढ़ोतरी के विरोध में युकांइयों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।वहीं गैस सिलेंडर को माला पहनाकर पूजा अर्चना करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान युकां जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि आज जिस तेजी से गैस सिलेंडर के दाम बढ़े है,इससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आमजन आज इलसिये कोई सपने नही देख पा रहा क्योंकि साधारण जिंदगी भी उन्हें नसीब नही हो रही है क्योंकि जब देखो तब पेट्रोल-डीजल के दाम, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे है, जिससे वे हलाकान है। कुरूद विधानसभा युकाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई ने चरम सीमा को पार कर दी है, सरकार को इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने होंगे।

जिला उपाध्यक्ष लिली श्रीवास ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियां विफल हो रही है,वही उनके द्वारा महंगाई रोकने कोई ठोस कदम नही उठाई जा रही जो कि चिंता का विषय है।जिसकी हम निंदा करते है। युकां ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू ने कहा कि आज आमजन आज महंगाई से पूरी तरह से त्रस्त है, सरकार को इसके लिए कोई ठोस पहल करनी चाहिए।

इस दौरान आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, कृष्णा साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, नरेंद्र सोनवानी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस धमतरी, लिली श्रीवास उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, गीतराम सिन्हा महासचिव जिला युवा कांग्रेस, डुमेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कुरुद, बसंत साहू पार्षद प्रतिनिधि ,महिम शुक्ला उपाध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह , योगेश साहू एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, योगेश साहू महामंत्री, पुखराज साहू, तुकेश साहू, पुष्प साहू, योगेश निर्मलकर, यक्ष साहू, जितेंद्र साहू, भूपेंद्र भारती, गुरुदेव महिपाल, हेमलेश सोनी, सतीश निर्मलकर, रामदयाल जोशी सहित अनेक युकां के पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments