Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के हाथों होंगे बीआरसीसी राजेश पांडेय सम्मानित

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ से जिला धमतरी विकासखण्ड कुरु...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ से जिला धमतरी विकासखण्ड कुरुद के विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय का चयन नीपा नई दिल्ली के द्वारा किया गया है। जहां छत्तीसगढ़ के बेस्ट नवाचार को अपने विकासखण्ड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार धंर्मेन्द्र प्रधान जी के हाथों बीआरसीसी राजेश कुमार पांडेय का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान कार्यक्रम 23 मार्च 2022 को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एड इंडस्ट्रीज पीएचडी हाउस अगस्त क्रांति नयी दिल्ली में किया जाएगा।

ज्ञात हो कि विकासखण्ड कुरुद बीआरसीसी राजेश पाण्डेय द्वारा अपने विकासखण्ड में शैक्षिक गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निरन्तर प्रयास किया जाता रहा है। कोविड काल मे ऑनलाईन कक्षाओं के सफल संचालन ब्लॉक नोडल के रूप में किया गया जिसमें जिले में सर्वाधिक बच्चो को ऑनलाईन कक्षा में जोड़कर जिले में प्रथम रहे।

वही विकासखण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय के संचालन एवं कार्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर नया रूप देने भी इनके द्वारा विशेष प्रयास किया।

विकासखण्ड में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु विशेष पालक सम्पर्क अभियान, शिक्षको के साथ शैक्षिक संवाद, नियमित मॉनिटरिंग, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं सुघ्घर पढवाईया, गैर आवा सीय शिक्षा प्रशिक्षण, एफएलएन, बालवाड़ी, सक्रिय पीएलसी, अंगना म शिक्षा आदि की प्रस्तुति राजेश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

No comments