Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विश्व वानिकी दिवस पर वात्सल्य सृजन यूथ आर्गनाइजेशन के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:-  ग्राम डाही में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर युवकों के द्वारा तालाब किनारे वृक्षारोपण किया गया। फलद...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- ग्राम डाही में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर युवकों के द्वारा तालाब किनारे वृक्षारोपण किया गया। फलदार, छायादार वृक्ष का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव अनरुद्ध पटेल, अध्यक्ष यशपाल साहू, संरक्षक देवनारायण साहू, भागीरथी साहू, राजेंद्र साहू, शीतलेश साहू, हेमंत प्रजापति, संतोष सिन्हा, गंगाधर साहू के साथ ग्रामीण युवकों में  आशा देवांगन, डिगेश्वर पटेल, मिथिलेश ध्रुव,  जितेन्द्र साहू, सूर्यकांत साहू, ऋतुराज देवांगन,  टोपू ध्रुव, व भीषम ध्रुव की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही। हर साल 21मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व वानिकी दिवस (World Forest Day) मनाया जाता है। 

वन हम सभी के लिए कितने आवश्यक हैं ये बात हर कोई जानता है। लेकिन आज हम मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए वनों को काटते जा रहे हैं और जंगल को काटकर वहां पर नगरों का निर्माण करते जा रहे हैं। ऐसे में अगर ये प्रक्रिया लगातार चलती रही तो एक दिन मानव को ऑक्सीजन के लिए भी रोना पड़ जाएगा। इसीलिए ये आवश्यक है कि जंगलों का संरक्षण किया जाए और उनके महत्व के बारे में हर एक मानव को बताया जाए ताकि कोई भी वनों और पेड़ों को क्षति न पहुंचाए।

विश्व वानिकी दिवस का इतिहास-

हर साल 21मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को 1971 में मनाया गया था। 1971 में यूरोपीय कृषि संगठन ने 23वीं आम बैठक में जंगलों को बनाए रखने के लिए विश्व वानिकी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन ने लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर इसको सहमति प्रदान की। बस इसी के बाद से ही हर साल विश्व भर में 21मार्च को वानिकी दिवस मनाया जाता है।

विश्व वानिकी दिवस का महत्व-

पेड़ों का हम सभी के जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हर एक व्यक्ति को जीवित रहने के लिए ऑक्सिजन की ज़रूरत होती है और ये ऑक्सिजन पेड़ों से ही प्राप्त होती है। लेकिन लगातार पेड़ो की कटाई से इनकी संख्या में भारी कमी आ रही है और कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें कब्जा जमा रही हैं। ये गैसें हम इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है। इसीलिए हमें पेडों का संरक्षण करना चाहिए। अगर हर एक व्यक्ति एक ही एक पेड़ लगाए तो भी हमारी पृथ्वी को हरा भरा किया जा सकता है। इसीलिए हर साल 21मार्च को वनों के महत्व को मानव को समझाने के लिए विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाता है।

हर साल इस दिन की कोई न कोई थीम निर्धारित की जाती है। इस साल विश्व वानिकी दिवस की थीम  ‘वन और स्वास्थ्य’ निर्धारित की गई है।

No comments