Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में आजाद हिन्दू युवा मंच के तत्वाधान में रामनवमी पर निकली प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आजाद हिन्दू युवा मंच कुरुद के तत्वावधान में नगर के ह्रदय स्थल प...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आजाद हिन्दू युवा मंच कुरुद के तत्वावधान में नगर के ह्रदय स्थल पर बसे प्राचीन श्रीराम मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

धुमाल व डीजे के मनमोहक धुनों से सजी इस शोभायात्रा को देखने नगर व अंचल के भक्तगण बड़ी संख्या में उमड़े। इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में रामदरबार मनमोहक रथ ,राउत नाचा व पंथी नृत्य रहा।इस शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों से मंच बनाकर विभिन्न संगठनों ने फूलों की बरसात करते हुए स्वागत किया। रामदरबार के रूप से सजे प्रभु श्रीराम चन्द्रजी ,माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमानजी की इस मनमोहक झांकी को देखने नगर व अंचल के लोग बड़ी संख्या में उमड़े। आस्था व श्रद्धा चरम पर थी। नाचते-गाते भक्तों ने जय श्रीराम के नारों के साथ एक दूसरे को रामजन्मोत्सव की बधाई दी।

इस शोभायात्रा को भव्य बनाने काफी दिनों से नगर में आजाद हिन्दू युवा मंच द्वारा तैयारी की गई थी।नगर को भगवा ध्वज व तोरण से सजाकर मनमोहकता लाया गया था। विदित है कि नगर में कई वर्षों से रामनवमी को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस बार भी वही उत्साह नजर आया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह शोभायात्रा निकली, जहां लोगों ने आरती थाली पूजन द्वारा फूलों की बरसात करके इसका स्वागत किया। पूरा नगर राममय हो गया। सभी ने प्रभु के सम्मु ख जनकल्याण की कामना के साथ प्रभु रामजी के सम्मुख अर्जी लगाई।

No comments