Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज कुरुद प्राचीन श्रीराम मंदिर में मनाया जा रहा प्रभु श्रीराम चन्द्रजी का जन्मोत्सव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यपकुरुद:- आज देशभर में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यपकुरुद:- आज देशभर में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी अवसर पर कुरूद में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। 270 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर में सदियों से श्रीराम जन्म उत्सव मनाए जाने का इतिहास रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन सभी मठ एवं मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है।

मिली जानकारी अनुसार आज रामनवमी के दिन सुबह 8 बजे से रामायण पाठ हो रहा है। वहीं दोपहर 12 बजे राम जन्म व महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। साथ ही शाम 7 बजे श्रीराम जन्म उत्सव एवम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक राम कुमार यादव एवम धीरज शर्मा (बिल्हा) द्वारा सुमधुर भक्ति गीत एवम भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। राम मंदिर परिवार द्वारा आयोजन हेतु सभी तैयारियां की जा रही हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष राम नवमी पर्व के दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस विशेष दिन पर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

No comments