Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सिर्री में हुआ होली मिलन कार्यक्रम, जमकर थिरके कुरुद ब्लाक कांग्रेसी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:-  अंचल के ग्राम सिर्री में भखारा के दिग्गज काँग्रेसी व जिला काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत नहर के...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- अंचल के ग्राम सिर्री में भखारा के दिग्गज काँग्रेसी व जिला काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत नहर के संयोजन व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा की अपील पर होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।इस अवसर पर राममानस मंडली केन्द्री झांकी द्वारा शानदार फाग गीतो व भक्ति गीतो की प्रस्तुति हुई जिसमें समस्त काँग्रेसी जमकर थिरके।इस मनभावन कार्यक्रम में समरसता व एक जुटता के साथ कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक सूत्र में पिरोने वाले पावन पर्व होली की खुशियां बांटी।

     सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सोहेन्दर सिंह दत्ता, राज्य मंत्री दर्जा सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा भरत नहर ,जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू, सोसायटी अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू ने कहा कि होली आपसी प्रेम व भाईचारे को बनाये रखते हुए सबको एक सूत्र में पिरोने वाला त्यौहार है।

हम सभी कांग्रेसी गिले-शिकवे भूलकर एक होकर काम करे व आने वाले समय मे काँग्रेस की संगठन शक्ति को मजबूत करने बल दिखाना होगा। होली प्रेम ,एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है। हमारे छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा को जीवंत करने लगातार स्वयं ही पर्वो में पूरी पारंपरिकता के साथ हम सबको जोडने का कार्य कर रहे है। हम सबको भी उनके इसी प्रेरणादाई मार्गदर्शन में मिलजुलकर कार्य करते हुए फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाए व विकास का परचम लहराए।

        इस दौरान पुरानिक राम साहू, बंशीलाल पटेल,गीताराम सिन्हा, रमेशर साहू, घनश्याम चन्द्राकर, देवेन्द्र चन्द्राकर, कुशल सुखरामणी, गोविंद साहू, कुसुम लता साहू, सुमन साहू,कृष्ण कुमार साहू, डीलन चन्द्राकर, गिरिश साहू, महेन्द्र साहू,उत्तम साहू,डुमेश साहू, हितेन्द्र केला, हरेन्द्र दादर, थानेश्वर तारक, चंपा लाल साहू, प्रमोद साहू, रेखा साहू, ईश्वरीय तारक ,हरेन्द्र दादर, तोषण साहू, राघवेंद्र सोनी,निरंजन साहू,पप्पू राजपूत ,रामा साहू, जयंत गिरी गोस्वामी, जितेंद्र साहू, रोशन चन्द्राकर, रामनारायण यादव,लिकेश साहू, भीषम साहू, बहुर राम साहू, धरम पाल साहू,धनसिंग साहू, अर्जुन साहू, रूद्रनाथ साहू, खिलेश साहू, भूपेन्द्र साहू, कमलेश टंडन, लिली श्रीवास, फत्तेलाल तारक, मनोज भतपहरी, गोपेश्वर साहू, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व काँग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments