Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नन्ही उम्र में हजारों सीढियां चढ़कर पहुंचे प्रभु के धाम

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- कहते है भक्ति ,श्रद्धा व आस्था अगर दिल से की जाए तो कठिनाई में भी प्रभु की कृपा व रहमत बरसती है। ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- कहते है भक्ति ,श्रद्धा व आस्था अगर दिल से की जाए तो कठिनाई में भी प्रभु की कृपा व रहमत बरसती है। इसी मिसाल को पेश करते हुए कुरुद के दो नन्हे बच्चे जैन समाज के तीर्थ में दर्शन के लिए हजारों सीढ़िया चढ़कर पहुँचे।

              मिली जानकारी अनुसार रजत गारमेंट्स कुरुद के संचालक योगेश जैन के ढाई साल के पुत्र ग्रंथ जैन व चार साल के अर्हम जैन जैन समाज तीर्थ में पहुंचे। उन्होंने हजारो सीढियां चढ़कर अपनी श्रद्धा व भक्ति को पेश किया।दोनो बच्चों गिरनार में 3600 सीढ़ी चढ़े व उतरे है वहीं दोनो ही पालीतना में 5200 सीढ़ी चढ़कर पुनः वापस उतरे है। यानी उतनी ही सीढ़िया वे डबल चढ़े है। दोनो बच्चों की इस भक्ति व प्रेम की जैन समाज ने सस्नेह प्रशंसा की है व इन्हें समाज का अमूल्य रत्न बताया है।

No comments