Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बच्चों का तिलक वंदन व मुंह मीठा कर केसीपीएस कुरुद में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए आज नए शिक्षा सत्र के आगाज पर कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए आज नए शिक्षा सत्र के आगाज पर कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में धूमधाम के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।इस अवसर हंसते-मुस्कुराते हुए बच्चों ने शाला प्रवेश करते ही पुनः उसी लगन व जोश के साथ पढाई के प्रति समर्पित भाव के साथ जुड़ते हुए भाव विभोर हो गए।

           कार्यक्रम का श्रीगणेश ज्ञानदायनी माँ सरस्वती की पूजा आराधना के साथ हुआ। तदुपरांत गुरुजनों ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी बच्चों का तिलक वन्दन कर मुंह मीठा करते हुए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की खुशियां बिखेरी।शिक्षकों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया। नए सत्र के आगमन पर नई कक्षा में प्रवेश मिलते ही बच्चें काफी उत्साहित नजर आए।

        प्राचार्य देवलाल यादव ने बच्चों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक बार हम पुनः उसी ज्ञान के मंदिर में आ चुके है,जहां से बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य के सुनहरे सपने सजाते है। आप सभी को नए सत्र के आगमन पर मेरी शुभकामनाएं। आप सभी मन लगाकर खूब पढ़िए व अपने सपनों को एक मुकाम दीजिए। हम सभी शिक्षक साथी आप सभी को पुनः उसी उत्साह व जोश के साथ मार्गदर्शन करते हुए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रेरणामयी भाव के साथ नए सत्र में उत्साह के साथ पढ़ाई में जुटने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक स्टाफ व विद्याथीगण उपस्थित रहे।

No comments