Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रम...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन धमतरी में श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया जहां लगभग 300 की संख्या में श्रमिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर कांग्रेसियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जहां इस प्रकार के आयोजन होने से कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह थी। 

वरिष्ठ कार्यकर्ता से लेकर एनएसयूआई छात्र संघ तक के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाया।

उपस्थित श्रमिक इस प्रकार के सम्मान प्राप्त होने पर भी बहुत खुश नजर आए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर मजदूर भाईयों का सम्मान किया गया और प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के आव्हान पर हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ बैठकर बोरे बासी खाये, बोरे बासी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भोजन है जिसे मजदूर भाई खाकर दिनभर उर्जावान रहता है, बोरे बासी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे मंद बताया जाता है, आगे कहा कि पिछले भी वर्ष कांग्रेस भवन में बोरे बांसी उत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया था हम सब बोरे बासी खाकर श्रम उत्सव मनाते हुए अपनी समृद्ध संस्कृति विरासत को सहेजने की ओर एक और कदम बढ़ा रहे हैं। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, नगर निगम महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, सदस्य मदरसा बोर्ड अशरफ़ रोकड़िया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, भोलाराम देवांगन, किसान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव गौरी शंकर पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्षद्वय आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू, महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटीआर, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर,  जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री नरेश जसूजा, योगेश लाल, तनवीर कुरैशी, दयाराम साहू, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग महामंत्री तिलक सोनकर, पार्षद राजेश पांडे आवैश हाशमी, लूकेश्वरी साहू, राजेश ठाकुर, एल्डरमेंन विक्रांत शर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश बाबर, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री आशुतोष खरे, पवन यादव, संजू साहू, सेक्टर कांग्रेस कमेटी गेंदलाल साहू, अध्यक्ष महिला कांग्रेस महामंत्री शास्त्री सोनवानी गणेश्वरी कॉमढ़े, वसीम खिलची, सूरज पासवान, माणिक साहू, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गीतराम सिन्हा, राजेंद्र यादव, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments