छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार में राम और रामायण के गौरवमयी कथा को गांव गांव में प्रचारित प्रसार...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार में राम और रामायण के गौरवमयी कथा को गांव गांव में प्रचारित प्रसारित करने के लिए रामायण मंडली प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में आज 21मई को धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजारी में संपन्न हुआ।
धमतरी जिला अंतर्गत कुरुद धमतरी मगरलोड नगरी ब्लॉक की प्रथम विजेता मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति प्रदान की। जिसमें रामसिय मानस पथिक कोटगांव विकास खंड कुरुद के संतोष साहु एवं साथियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किए है। जिसे 50000रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अब राज्य स्तरीय आयोजन चंदखुरी कौशिल्या धाम में 27 28 29 मई को आयोजित होगी जहाँ धमतरी जिला का प्रति निधित्व कोटगांव की मंडली करेगी।
No comments